Uttarakhand : मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो हाई अलर्ट

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं पर्वतीय जिलाें में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं कल रविवार को हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के बाद आज मौसम साफ होने के साथ ही श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज दो जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। जबकि पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो पांच जून तक प्रदेश भर में मौसम बदले रहने के आसार हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *