Pawandeep Rajan Accident : पवनदीप की सलामती के लिए उत्तराखंड में दुआओं का दौर शुरू - Uttarakhand Highlights

Pawandeep Rajan Accident : पवनदीप की सलामती के लिए उत्तराखंड में दुआओं का दौर शुरू

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड निवासी टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन आज सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से नोएडा जाते समय उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में उत्तराखंड में भी उनकी सलामती के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। उनके प्रशंसकों और सीएम धामी समेत मंत्री विधायकों और लोक गायकों ने भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।

विधानसभा अध्यक्ष ने ये लिखा
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लिखा कि सुप्रसिद्ध गायक, देवभूमि उत्तराखंड के गौरव श्री पवनदीप राजन जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती हूं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पवनदीप के एक्सीडेंट का दुखद समाचार मिला। मैं उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Pawandeep Rajan Accident badly injured in road accident in critical condition Prayers begin in Uttarakhand

 

पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *