Weather Update : उत्तरकाशी के पर्वतीय जिलों में आज भी बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने के साथ भारी बर्फबारी का रेड अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। वहीं, मौसम विभाग ने सात और आठ मई को उत्तरकाशी में भारी बर्फबारी का  रेड अलर्ट जारी किया है।

RAIN WATER HARVESTING HD

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में आज भी बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने के साथ तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों की बात करें तो आठ मई तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाको में भी हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *