SC: सुप्रीम कोर्ट के जज करेंगे अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के सभी 33 जज अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करेंगे। न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़ी चर्चाओं के बीच जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

RAIN WATER HARVESTING HD

सुप्रीम कोर्ट के जजों के पास कितनी संपत्ति?

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, सभी जजों ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनी संपत्ति की घोषणा सार्वजनिक करने पर सहमति जताई है। पूर्ण न्यायालय की बैठक में यह तय हुआ है कि संपत्ति का डेटा सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

सीजेआई भी करेंगे अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक

यह घोषणा स्वैच्छिक आधार पर की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना समेत 30 जजों ने अपनी संपत्ति की घोषणा प्रस्तुत कर दी है। हालाँकि, सभी जजों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा पहले ही दे दिया था, लेकिन इसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *