Dehradun News: पार्किंग विवाद में चार राउंड फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार - Uttarakhand Highlights

Dehradun News: पार्किंग विवाद में चार राउंड फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Rain Water Harvesting

देहरादून: राजधानी देहरादून के हरिपुर कला क्षेत्र में वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया।

आरोप है कि गुस्से में आए एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर चार राउंड गोलियां चला दीं।

अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

हालांकि, एक गोली पड़ोसी की कार में जा लगी।

घर के सामने बाइक और कार खड़ी करने पर हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 नवंबर की रात करीब 10 बजे इंटर कॉलेज रोड, हरिपुर कला में हुई।

मामले में शिवम लिंगवाल पुत्र नंदलाल ने रायवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, धर्मपाल उर्फ मुन्ना उनके घर के सामने पहुंचा

और वहां खड़ी उनकी बाइक के साथ पड़ोसी भास्कर की कार को लात मारने लगा।

इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए दोनों वाहन हटाने की बात कही।

विरोध करने पर निकाली रिवॉल्वर, चार राउंड की फायरिंग

वाहनों को नुकसान पहुंचाने और गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि धर्मपाल ने गुस्से में अपनी जेब से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली

और सामने मौजूद लोगों की तरफ फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपी ने लगातार चार राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान शिवम

और उनके साथ मौजूद भाई-बहन किसी तरह सुरक्षित बच गए।

वहीं, एक गोली पड़ोसी की कार में जा लगी।

पुलिस ने घर से आरोपी को किया गिरफ्तार

रात के समय अचानक गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग सहम गए और कई लोग अपने घरों के भीतर चले गए।

घटना की सूचना मिलने पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

इसके बाद 24 नवंबर को पुलिस ने आरोपी धर्मपाल उर्फ मुन्ना (45 वर्ष), पुत्र प्रेम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे बरामद किए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/24/mika-singh-b-praak-haridwar-mass-wedding/

Loading

One thought on “Dehradun News: पार्किंग विवाद में चार राउंड फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *