उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा अब बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना रही है। इसी कड़ी में पिथौरागढ़ जिले के
डीडीहाट निवासी युवा डिजिटल क्रिएटर नवल गुरुरानी इन दिनों सुर्खियों में हैं। नवल ने लोकप्रिय रियलिटी शो
MTV Roadies Rebirth के PI राउंड में नवल की एंट्री
MTV Roadies को देश के चर्चित रियलिटी शोज में गिना जाता है।
इस शो में प्रतिभागियों को अपनी शारीरिक
क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास, समझदारी और व्यक्तित्व का भी परिचय देना पड़ता है।
नवल गुरुरानी ने ऑडिशन के दौरान अपने बेबाक अंदाज और
आत्मविश्वास से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
उनके ऑडिशन से जुड़ी कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर
सामने आने के बाद दर्शकों के बीच उनकी चर्चा तेज हो गई है।
PI राउंड में जगह बनाना उनके लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।
‘क्योंन’ डायलॉग ने सोशल मीडिया पर बनाई पहचान
नवल के बोलने का खास अंदाज भी उनकी लोकप्रियता की बड़ी वजह बन रहा है। बातचीत के दौरान
इस्तेमाल किया जाने वाला उनका तकियाकलाम ‘क्योंन…’ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
उनकी वीडियो क्लिप पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं
तो कुछ लोग उनके चर्चित डायलॉग पर रील्स और मजेदार वीडियो भी बना रहे हैं।
डीडीहाट से पिथौरागढ़ तक खुशी का माहौल
नवल की इस उपलब्धि से उनके परिवार और परिचितों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के
डीडीहाट से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय मनोरंजन मंच तक पहुंचना स्थानीय युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अब उनके प्रशंसकों को उम्मीद है
कि वह आगामी पड़ावों में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
परिवार का भी रहा है सामाजिक और मनोरंजन जगत से जुड़ाव
नवल गुरुरानी का पारिवारिक परिचय भी काफी दिलचस्प है। उनके पिता दिनेश गुरुरानी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण
कर्मचारी हितों और उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
वहीं उनकी मां निरंजना गुरुरानी शिक्षिका हैं। नवल के बड़े भाई हर्षित गुरुरानी भी
MTV के लोकप्रिय रियलिटी शो Splitsvilla X6 में नजर आ चुके हैं।
ऐसे में परिवार का रियलिटी शो की दुनिया से पहले से जुड़ाव रहा है।
अब अगले राउंड पर टिकी हैं सभी की निगाहें
MTV Roadies Rebirth के PI राउंड में पहुंचने के बाद
नवल गुरुरानी के सफर को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
उनका देसी अंदाज, बेबाक बातचीत और ‘क्योंन’ वाला
तकियाकलाम उन्हें सोशल मीडिया पर अलग पहचान दिला रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि डीडीहाट का यह युवा आने वाले राउंड में कितना आगे पहुंचता है
और क्या वह Roadies के मंच पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाता है।
ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/20/dehradun-ghantaghar-city-bus-driver-assault-cctv/
![]()