रुड़की में महिला पर फावड़े से हमला, जमीन विवाद में खूनी संघर्ष - Uttarakhand Highlights

रुड़की में महिला पर फावड़े से हमला, जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

Rain Water Harvesting

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में जमीन पर खाद डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में एक महिला पर फावड़े से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने महिला के सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घायल महिला को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

खाद डालने के दौरान शुरू हुआ विवाद, फिर हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, कान्हापुर गांव निवासी इकराम की पत्नी सुबह अपनी जमीन पर खाद डालने गई थीं।

इसी दौरान वहां दूसरे पक्ष के कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई।

शुरुआत में मामूली नजर आ रहा विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी दौरान नावेद नाम के युवक ने गुस्से में आकर महिला के सिर पर फावड़े से जोरदार हमला कर दिया।

अचानक हुए वार के कारण महिला खुद को संभाल नहीं सकीं और गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गईं।

उनके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

हमले में घायल महिला को परिजन आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे।

महिला के सिर में गंभीर चोट होने और अधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने

उनकी स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

फिलहाल महिला का उपचार जारी है। परिवार के लोग उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं।

अनीस अहमद पर भी लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित इकराम ने दूसरे पक्ष के अनीस अहमद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है

कि अनीस अहमद कथित तौर पर जनप्रतिनिधियों के नाम का हवाला देकर लोगों पर दबाव बनाता है और रौब दिखाता है।

परिवार का यह भी आरोप है कि महिला पर हमले की घटना के बाद से आरोपी पक्ष की

ओर से उन्हें गाली-गलौज और धमकियां दी जा रही हैं।

कथित तौर पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है।

इस वजह से पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है

और उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

नौ लोगों के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की 112 टीम और चेतक पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई।

पीड़ित इकराम ने इस मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।

परिवार ने पुलिस प्रशासन से सभी नामजद लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इसके साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमीन पर खाद डालने को लेकर शुरू हुए

विवाद में महिला पर हुए हमले के आरोपों की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

अब सभी की नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/14/uttarakhand-igas-mahotsav-2026-18-november/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *