साइबर ठगी पर STF का बड़ा कदम, 1930 पर SBI अधिकारी तैनात - Uttarakhand Highlights

साइबर ठगी पर STF का बड़ा कदम, 1930 पर SBI अधिकारी तैनात

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते साइबर वित्तीय अपराधों पर लगाम लगाने और ठगी का शिकार हुए लोगों की

मेहनत की कमाई बचाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नई पहल की है।

साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देहरादून स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन

में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है।

यह अधिकारी राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के कंट्रोल रूम में पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करेगा।

साइबर ठगी पर STF का बड़ा एक्शन

एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराध नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इसके तहत उत्तराखंड स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (US4C) के अंतर्गत संचालित फ्रॉड मिटिगेशन सेंटर

(CFMC) के माध्यम से पुलिस और प्रमुख बैंकों के नोडल अधिकारियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य साइबर ठगी के जरिए प्राप्त रकम को अपराधियों द्वारा दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने से रोकना है।

इसके साथ ही संदिग्ध बैंक खातों की पहचान, पैसों के लेन-देन की जांच

और धनराशि की लेयरिंग का विश्लेषण कर पुलिस को जरूरी वित्तीय जानकारी उपलब्ध कराने पर भी काम किया जाएगा।

1930 कंट्रोल रूम में SBI अधिकारी की तैनाती

एसटीएफ के अधीन संचालित CFCFRMS (Citizen Financial Cyber Fraud Reporting and Management System)

और राष्ट्रीय साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 के तहत SBI ने अपने नोडल अधिकारी को देहरादून स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तैनात किया है।

इससे साइबर ठगी की शिकायत मिलने पर पुलिस और बैंक के बीच समन्वय स्थापित करने में लगने वाला समय कम होगा।

बैंकिंग लेन-देन से संबंधित जरूरी जानकारी तेजी से मिल सकेगी

और संदिग्ध खातों में मौजूद ठगी की रकम को समय रहते होल्ड या फ्रीज कराने की कार्रवाई में मदद मिलेगी।

साइबर ठगी के मामलों में शुरुआती समय बेहद अहम

साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में शिकायत दर्ज कराने के शुरुआती कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

ठगी करने वाले अपराधी अक्सर रकम को तुरंत अलग-अलग बैंक खातों

और अन्य माध्यमों से ट्रांसफर करने की कोशिश करते हैं।

ऐसे में देरी होने पर पैसे को ट्रेस करना और सुरक्षित कराना मुश्किल हो सकता है।

इसी चुनौती को देखते हुए एसटीएफ ने बैंकिंग और तकनीकी विशेषज्ञता को एक ही व्यवस्था से जोड़ने की पहल की है।

इससे 1930 कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।

अन्य बैंकों के अधिकारी भी होंगे व्यवस्था में शामिल

एसटीएफ इस व्यवस्था को आगे और व्यापक बनाने की तैयारी कर रही है।

इसके लिए भविष्य में अन्य प्रमुख बैंकों के नोडल अधिकारियों को भी US4C भवन में एक ही स्थान पर तैनात करने का प्रस्ताव है।

इससे पुलिस और बैंकों के बीच प्रत्यक्ष समन्वय स्थापित होगा तथा साइबर वित्तीय अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर एकीकृत तरीके से कार्रवाई की जा सकेगी।

एसएसपी एसटीएफ के अनुसार, वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार जटिल और तकनीकी होते जा रहे हैं।

ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए तकनीकी जानकारी के साथ बैंकिंग और वित्तीय विशेषज्ञता भी जरूरी है।

इसी उद्देश्य से CFMC के माध्यम से दोनों व्यवस्थाओं को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत

एसटीएफ उत्तराखंड ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन या साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होती है

तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इसके अलावा पीड़ित व्यक्ति राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।

समय रहते सूचना देने से ठगी की रकम को संबंधित बैंक खातों में होल्ड या फ्रीज कराने की संभावना बढ़ सकती है।

 

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/10/dehradun-son-stabs-father-chalang-kulhan/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *