रामनगर सड़क हादसा : ऑटो को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत - Uttarakhand Highlights

रामनगर सड़क हादसा : ऑटो को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Rain Water Harvesting

रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई।

तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर कई बार पलट गया। हादसे में 50 वर्षीय महिला रुखसाना की मौत हो गई

जबकि चांदनी नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना में उसका पैर एड़ी के पास से लगभग अलग हो गया। ऑटो में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

शादी समारोह में जा रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रामनगर के खताड़ी निवासी रुखसाना अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऑटो संख्या

UK18TA-1804 में सवार होकर पीरूमदारा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

ऑटो में छोटे बच्चों समेत करीब 12 लोग सवार थे।

इसी दौरान चिल्किया के पास राइस मिल के नजदीक पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या

UK19TA-1298 ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार पलट गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।

रुखसाना की मौत, चांदनी की हालत गंभीर

हादसे में रुखसाना की जान चली गई। वहीं, चांदनी को गंभीर चोटें आई हैं।

टक्कर के कारण उसका पैर एड़ी के पास से लगभग पूरी तरह अलग हो गया।

दुर्घटना में ऑटो सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

मृतका के बेटे नासिर ने बताया कि उनकी मां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी समारोह में जा रही थीं।

ऑटो में करीब 12 लोग सवार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीछे से टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

डॉक्टर ने बताई घायलों की स्थिति

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक, हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था

जिनमें दो की हालत गंभीर थी। एक घायल के सिर में गंभीर चोट आई थी।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे न्यूरोसर्जन के पास भेजा गया।

वहीं, चांदनी के पैर को बचाने के लिए नसों को जोड़ने की जरूरत को देखते हुए उसे प्लास्टिक सर्जन के पास रेफर किया जा रहा है।

अन्य तीन घायलों को फ्रैक्चर हुआ है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

कुछ अन्य घायलों का इलाज दूसरे अस्पतालों में भी किया जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ऑटो में करीब 12 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। यह भी जांच का विषय है

कि वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था या नहीं।

रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हादसे में रुखसाना की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/03/rekha-arya-girdhari-lal-sahu-high-court-case/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *