देहरादून नगर निगम में हंगामा, मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक हिरासत में - Uttarakhand Highlights

देहरादून नगर निगम में हंगामा, मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक हिरासत में

Rain Water Harvesting

देहरादून: राजधानी देहरादून के नगर निगम में एक बार फिर हंगामे का मामला सामने आया है।

मेयर की कुर्सी पर बैठने और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि युवक पिछले करीब डेढ़ साल से समय-समय पर नगर निगम पहुंचकर इस तरह की हरकतें कर रहा था।

आरोप है कि वह पहले भी निगम कर्मचारियों, होमगार्ड और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर चुका है।

ताजा घटना में युवक मेयर कार्यालय में पहुंचकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। इस दौरान कर्मचारियों ने उसे देख लिया

और कार्यालय से बाहर ले आए। इसके बाद कर्मचारियों ने युवक की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कर्मचारियों से बचाकर हिरासत में लिया।

डेढ़ साल से नगर निगम में कर रहा था हंगामा

नगर निगम के सुपरवाइजर दीपक बडोनी के मुताबिक, संबंधित युवक पिछले डेढ़ साल से लगातार निगम परिसर में आकर हंगामा कर रहा था।

वह कई बार मेयर के कार्यालय में पहुंचकर उनकी कुर्सी पर बैठ जाता था।

कर्मचारियों ने पहले भी उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था

और अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।

बताया गया कि इस संबंध में नगर आयुक्त और मेयर को भी कई बार शिकायत दी जा चुकी थी।

कर्मचारियों की पिटाई के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

ताजा घटना के दौरान युवक को मेयर की कुर्सी पर बैठा देखकर निगम कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की।

सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कर्मचारियों से बचाया।

आरोप है कि पुलिस जब युवक को अपने साथ ले जाने लगी तो उसने पुलिसकर्मियों पर भी हमला करने का प्रयास किया।

इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर नगर कोतवाली पहुंची।

मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा युवक

एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से परेशान रहता है।

उसकी स्थिति की जांच की जा रही है। फिलहाल उसे धारा चौकी लाया गया है

और मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद नगर निगम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था

और लगातार शिकायतों के बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/03/ramnagar-road-accident-car-auto-woman-death/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *