उत्तराखंड पुलिस: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी थानों में होगा लाइव प्रसारण - Uttarakhand Highlights

उत्तराखंड पुलिस: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी थानों में होगा लाइव प्रसारण

Rain Water Harvesting

देहरादून: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

इस दौरान गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली ‘एकता परेड-2026’ का प्रदेश के सभी

पुलिस थानों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।

साथ ही आम नागरिकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होंगे राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित जनपदों में पहुंचकर कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इन आयोजनों में स्थानीय नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं, समाज के प्रबुद्ध लोगों

और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि राष्ट्रीय एकता

और सामाजिक सद्भाव का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंच सके।

पुलिस लाइन में होगी परेड, जवानों को दिलाई जाएगी शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी जिलों की पुलिस लाइनों में सुबह परेड का आयोजन किया जाएगा।

इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मियों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाएंगे।

इसके अलावा पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इसमें विभागीय समन्वय

आपसी सहयोग और पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

शाम 5:30 बजे सभी थानों में होगा एकता परेड का लाइव प्रसारण

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के मुताबिक, 31 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे प्रदेश

के सभी पुलिस थानों में गुजरात के एकता नगर से आयोजित ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इस आयोजन में स्थानीय लोगों, स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

लाइव प्रसारण के बाद पुलिस और आम नागरिकों के बीच जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस दौरान साइबर अपराध, डिजिटल माध्यमों से होने वाली ठगी और नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

साथ ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग और बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

इन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जनपदों की जिम्मेदारी दी गई है।

जनपद जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी
देहरादून एडीजी वी. मुरुगेशन और आईजी रिधिम अग्रवाल
नैनीताल एडीजी ए.पी. अंशुमान
हरिद्वार आईजी विम्मी सचदेवा
ऊधम सिंह नगर आईजी कृष्ण कुमार वी.के.
पौड़ी गढ़वाल आईजी नीलेश आनंद भरणे
टिहरी गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप
अल्मोड़ा आईजी अनंत शंकर ताकवाले
उत्तरकाशी आईजी सुनील कुमार मीणा
चंपावत आईजी योगेंद्र सिंह रावत
रुद्रप्रयाग आईजी बरिंदरजीत सिंह
चमोली डीआईजी धीरेन्द्र गुंज्याल
पिथौरागढ़ डीआईजी यशवंत सिंह

दूरस्थ पहाड़ से सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचेगा एकता का संदेश

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस का प्रयास राष्ट्रीय एकता, अखंडता

और संप्रभुता के संदेश को प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय इलाकों से लेकर तराई के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के जरिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय विकसित करने के साथ सामाजिक समरसता

आपसी भाईचारे और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस के ये आयोजन पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ाने के

साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का अवसर भी प्रदान करेंगे।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/10/30/uttarakhand-weather-orange-yellow-alert-rain-snowfall/

Loading

One thought on “उत्तराखंड पुलिस: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी थानों में होगा लाइव प्रसारण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *