उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-बर्फबारी के आसार - Uttarakhand Highlights

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बारिश-बर्फबारी के आसार

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश में अर्नब साइक्लोन के संभावित प्रभाव के बीच

मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ज्यादा खराब रहने की आशंका है।

3,200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में

कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर

और चमोली में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने

ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है।

इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इसी खतरे को देखते हुए संबंधित जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जनपदों में भी गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन इलाकों में हवा की रफ्तार सामान्य तौर पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा

और कुछ स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

देहरादून में भी बारिश और तेज हवाओं के आसार

राजधानी देहरादून में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

यहां आसमान में आंशिक से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस

और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रशासन की अपील, खराब मौसम में बरतें सावधानी

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विशेष रूप से पहाड़ी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। सुरक्षित स्थान पर शरण लें

और तेज हवाओं के दौरान कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें। वहीं किसानों और काश्तकारों को भी संभावित बारिश

ओलावृष्टि और तेज हवाओं को देखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड

इससे पहले भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई, जिसके बाद पहाड़ों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है।

ऐसे में आने वाले समय में लोगों को ठंड और खराब मौसम दोनों से सतर्क रहने की जरूरत है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/10/30/sagudi-bridge-pauri-villagers-risk/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *