हरिद्वार में चेन स्नैचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली - Uttarakhand Highlights

हरिद्वार में चेन स्नैचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Rain Water Harvesting

हरिद्वार: खड़खड़ी क्षेत्र में चेन झपटमारी के मामले में तलाशे जा रहे एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।

बिल्केश्वर रोड के पास हुई इस घटना के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी

जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह खड़खड़ी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के गले से चेन झपटी थी।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

इसी दौरान नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा की टीम

को बिल्केश्वर रोड के आसपास बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली।

जंगल की ओर भागते हुए बदमाशों ने की फायरिंग

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध बदमाशों को घेरने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख दोनों आरोपी फायरिंग करते हुए

जंगल की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उनका पीछा किया।

पुलिस का कहना है कि जंगल में बदमाशों ने दोबारा टीम पर गोली चलाई।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया

गोली लगने के बाद आरोपी मौके पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया

जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी की पहचान नरेश निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

आरोपी के पास से चेन और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड

र चेन स्नेचिंग की अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका की जानकारी जुटा रही है।

वहीं, मौके से फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस से माफी मांगता दिखा आरोपी

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है

जिसमें वह पुलिसकर्मियों के सामने रोता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है

कि आरोपी पुलिस से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार करने की बात कह रहा था।

पुलिस फरार आरोपी के साथ-साथ चेन स्नेचिंग की अन्य घटनाओं से जुड़े

संभावित आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

सीओ सिटी ने दी मुठभेड़ की जानकारी

हरिद्वार सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के मुताबिक

चेन स्नेचिंग के मामले में आरोपी नरेश की तलाश की जा रही थी।

बिल्केश्वर रोड के पास पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/10/07/delhi-pm-modi-25-years-public-life/

Loading

One thought on “हरिद्वार में चेन स्नैचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *