परिजनों के साथ राजस्थान से ऋषिकेश तपोवन घूमने आए राजस्थान का एक युवक गंगा स्नान के दौरान गंगा नदी में डूब गया। युवक की एसडीआरएफ तलाश में जुटी है। एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत साईं घाट पर स्नान के दौरान एक युवक के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। एसडीआरएफ के प्रशिक्षित डीप डाइवर्स एवं रेस्क्यू कर्मियों की ओर से नदी में संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की जा रही है। बताया कि डूबने वाले युवक का नाम श्याम(20) पुत्र सवाई जागीर, निवासी चंद कॉलोनी, दीनाला नाडा, जोधपुर, राजस्थान बताया गया है।