Chamoli News : लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार खुले, गोविंदघाट से पहला जत्था रवाना, कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार आज विधि विधान के साथ 11.15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिये खोल दिए गए हैं। पूलना के ग्रामीणों के द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भगवान लक्ष्मण को भोग लगाया। वहीं गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में  साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।

RAIN WATER HARVESTING HD
रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कुछ श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *