Chamoli News : लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार खुले, गोविंदघाट से पहला जत्था रवाना, कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट - Uttarakhand Highlights

Chamoli News : लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार खुले, गोविंदघाट से पहला जत्था रवाना, कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Rain Water Harvesting

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार आज विधि विधान के साथ 11.15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिये खोल दिए गए हैं। पूलना के ग्रामीणों के द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भगवान लक्ष्मण को भोग लगाया। वहीं गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में  साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।

रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कुछ श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *