DEHRADUN: बसंत विहार थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, बेसबॉल बैट से की दोस्त की हत्या

देहरादून के बसंत विहार थाना इलाके से हत्या का एक नया मामला सामने आया है. पुलिस के पास एक शख्स की गुमशुदमी रिपोर्ट हुई. जांच की गई तो पता चला कि व्यक्ति की मौत हो गई है. नशे में धुत तीन युवकों ने उसकी बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया. आरोपी अभी पुलिस हिरासत में हैं.

RAIN WATER HARVESTING HD

दरअसल दिगंबर धीमान के खिलाफ 2021 में बसंत विहार थाने में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. इस मामले में दिगंबर धीमान को जमानत भी मिल गई थी. 9 फरवरी को दिगंबर धीमान की देहरादून कोर्ट में पेशी थी, जिसके लिए वो अपने पिता के साथ 9 फरवरी को कोर्ट गया था. वहां रजिस्टर में उसके साइन भी हैं, लेकिन किसी कारण उसकी पेशी नहीं हो पाई. पुलिस के अनुसार, कोर्ट से निकलने के बाद दिगंबर धीमान ने अपने पिता को घर भेज दिया और कहा कि वो शाम तक घर वापस आ जाएगा. लेकिन देर शाम तक भी वो घर नहीं लौटा. दिगंबर धीमान ने अपने पिता को बताया था कि वो दोस्तों के साथ बाहर जा रहा है.

परिवार ने दिगंबर धीमान को बहुत ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला. आखिर में 11 फरवरी को दिगंबर धीमान के पिता ने देहरादून नगर कोतवाली में बेटे के गुमशुदगी की जानकारी दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच और लोकेशन के आधार पर तीनों आरोपियों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौंकाने वाली बात सामने आई. पुलिस के अनुसार, दिगंबर की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी और उसका शव भी ठिकाने लगा दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *