DEHRADUN: सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मैराथन, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ - Uttarakhand Highlights

DEHRADUN: सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मैराथन, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

Rain Water Harvesting

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों और उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारी सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *