UTTARAKHAND: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का अंदेशा

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. पर्वतीय अंचलों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने आज फिर कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है. जिससे ठंड में इजाफा होना लाजिमी है. मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरा तो पहाड़ी क्षेत्रों में पाला हादसों को दावत दे रहा है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.

RAIN WATER HARVESTING HD

उत्तराखंड में मौसम करवट बदल सकता है. मौसम विभाग ने आज पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है. देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक सीमांत जनपद पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर के ऊंचाई वाले जिलों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है. यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो तापमान में खासी गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 3000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी हो सकता है. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *