लखनऊ :AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर उत्तर प्रदेश में हुए एक बड़े घोटाले का आरोप लगाया है. संयज सिंह ने कहा कि बीजेपी का उद्देश्य हर बूथ पर 200-200 वोटर बढ़ाना है, और इसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकते हैं. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से फर्जी वोटर लाने के लिए हरियाणा, मुंबई और अन्य राज्यों से लोगों को लाने का प्रयास किया है.
संजय सिंह ने कहा कि वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी की गई है. बीएलओ द्वारा गलत तरीके से 10 फॉर्म भरे गए हैं. उनका आरोप है कि चुनाव आयोग को इन फॉर्म्स को सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि ये स्पष्ट हो सके कि कितने वोटर फर्जी हैं. संजय सिंह का कहना है कि 46 लाख वोटरों को मृत बताकर चुनाव आयोग ने उनका नाम काट दिया है, जबकि 25 लाख वोटर डुप्लीकेट हैं, जिनकी पहचान होनी चाहिए
बता दें, संजय सिंह ने खासतौर पर सुल्तानपुर का उदाहरण दिया, जहां कई फर्जी नाम जोड़ने का आरोप लगाया गया. उन्होंने आशीष सिंह के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि आशीष सिंह का नाम बिहार के जय बहादुर सिंह के लड़के के रूप में जोड़ा गया, जबकि उनके असली पिता वंश कुमार सिंह हैं.
संजय सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि कन्नौज के छिबरामऊ में 100 जिंदा लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है. और रामपुर में एक घर से शबनम का वोट निकाला गया है. इसके अलावा, संजय सिंह ने बहराइच, नोएडा, और अकबरपुर के कुछ मामलों का भी जिक्र किया, जहां वोटरों के नाम गलत तरीके से शिफ्ट किए गए थे.