सीएम धामी का खिलाड़ियों को तोहफा, खेल पुरस्कार राशि दोगुनी - Uttarakhand Highlights

सीएम धामी का खिलाड़ियों को तोहफा, खेल पुरस्कार राशि दोगुनी

Rain Water Harvesting

देहरादून: उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। सरकार ने ‘मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी’

के तहत विभिन्न स्तरों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि

बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब गठित करने

खेलों की संख्या बढ़ाने और पारंपरिक खेलों को प्रतियोगिता में शामिल करने की योजना को भी स्वीकृति दी गई है।

सरकार के इन फैसलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देना

और खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बढ़ाई गई पुरस्कार राशि

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम

द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है।

न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये, द्वितीय पुरस्कार

200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये और तृतीय पुरस्कार 150 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह विधानसभा स्तर पर प्रथम पुरस्कार 500 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये, द्वितीय पुरस्कार

400 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है।

संसदीय क्षेत्र स्तर पर भी पुरस्कार राशि में इजाफा हुआ है। यहां प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को अब

1,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 800 रुपये और तृतीय स्थान पर 600 रुपये दिए जाएंगे।

पहले यह राशि क्रमशः 800, 600 और 400 रुपये थी।

राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये

द्वितीय पुरस्कार 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये और तृतीय पुरस्कार 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है।

ओवरऑल विजेता जिले को मिलेंगे 10 लाख रुपये

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता बनने वाले जिले को दिए जाने वाले

मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि भी बढ़ाने की मंजूरी दी है।

पहले विजेता जिले को 5 लाख रुपये दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में शामिल खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने का निर्णय लिया गया है।

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कुल बजट में भी आवश्यकतानुसार वृद्धि की जाएगी। खास बात यह है

कि नई खेल सूची में उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को भी स्थान दिया जाएगा, जिससे स्थानीय खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’

गठित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। इससे गांवों के युवाओं को खेल अभ्यास

और प्रतियोगिताओं से जुड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

वहीं, आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी खाली जमीन पर मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र

बनाने की योजना को भी स्वीकृति दी गई है। इसके लिए संबंधित भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किया जाएगा।

पीआरडी जवानों और सफाई कर्मियों के लिए भी फैसले

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी सहमति दी है। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के

जवानों को होमगार्ड कर्मियों की तरह मानदेय दिए जाने के विषय में समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुमोदन किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम करने वाले सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

इसके अतिरिक्त चंपावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकना बडोला स्थित ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 109.88 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिला है।

मुख्यमंत्री के इन फैसलों में खेल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं, पीआरडी जवानों और सफाई कर्मियों से जुड़े मुद्दों को भी शामिल किया गया है।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/25/uttarakhand-didi-baini-yojana-congress-ganesh-godiyal/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *