कॉर्बेट में महिलाओं को मिलेंगी 70 जिप्सियां, CM धामी की 6 घोषणाएं - Uttarakhand Highlights

कॉर्बेट में महिलाओं को मिलेंगी 70 जिप्सियां, CM धामी की 6 घोषणाएं

Rain Water Harvesting

कालाढूंगी: उत्तराखंड में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यटन के क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक अहम पहल की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह के दौरान ऐलान किया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में आगामी पर्यटन

सत्र 2026-27 के लिए महिलाओं की 70 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा। इस फैसले से स्थानीय महिलाओं को रोजगार के नए

अवसर मिलेंगे और वे पर्यटन कारोबार से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी।

रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए छह महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

इनमें अस्पताल का उच्चीकरण, मिनी स्टेडियम का निर्माण और सड़क व बिजली से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा मौका

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभ देना नहीं

बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है।

इसी दिशा में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं के नाम पर 70 अतिरिक्त जिप्सियों के पंजीकरण का निर्णय लिया गया है।

इस पहल से क्षेत्र की महिलाएं जंगल सफारी और पर्यटन गतिविधियों से सीधे जुड़ सकेंगी।

इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ने के साथ महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

कालाढूंगी के विकास के लिए छह अहम घोषणाएं

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए छह घोषणाएं कीं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  1. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महिलाओं की 70 अतिरिक्त जिप्सियों का पंजीकरण किया जाएगा।
  2. कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
  3. क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर 200 नए विद्युत पोल स्थापित किए जाएंगे।
  4. ग्राम गुजरौड़ा के नवाड़ तोक सैलानी में नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
  5. युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।
  6. गोडापड़ाव बाईपास से ग्राम बजवालपुर-किशनपुर तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।

22 महिलाओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 महिलाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

इन महिलाओं ने खेल, शिक्षा, कृषि, स्वरोजगार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा से अलग पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उनका संघर्ष और समर्पण प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पहाड़ की महिलाओं का साहस हिमालय जैसा मजबूत: CM धामी

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पहाड़ी महिलाओं के संघर्ष और योगदान का जिक्र करते हुए कहा

कि उन्होंने बचपन से अपनी मां को सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार की जिम्मेदारियां निभाते देखा है।

पहाड़ की महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी खेती, पशुपालन और पारिवारिक दायित्वों को बखूबी संभालती हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति का साहस और आत्मविश्वास हिमालय की तरह अडिग है।

राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है।

इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित महिला कल्याण योजनाओं का भी उल्लेख किया।

समारोह में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य

और दीवान सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, महापौर गजराज बिष्ट

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. समेत बड़ी संख्या में महिलाएं

और अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/11/14/jauljibi-mela-harish-dhami-ruckus/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *