केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।

RAIN WATER HARVESTING HD

चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना में पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रास्ते में तैनात रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

और बच्चे के शव को पालकी के जरिए एमआरपी भैरव मंदिर, जंगलचट्टी पहुंचाया।

इसी क्षेत्र में मलबा और पत्थर गिरने के कारण पैदल मार्ग कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेस्क्यू टीमों ने अभियान चलाया

और करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

चीरबासा के पास अचानक गिरे पत्थर

पुलिस कंट्रोल रूम को 27 सितंबर 2026 की शाम करीब 4:39 बजे चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना मिली थी।

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा कर रहे लोगों के बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे।

इसी दौरान एक बच्चा इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र पांच वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

1100 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

पत्थर और मलबा गिरने के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई।

स्थिति को देखते हुए मार्ग पर मौजूद रेस्क्यू टीमों ने यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शुरू किया।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक

अब तक करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है।

प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।

बारिश के बीच बढ़ा भूस्खलन का खतरा

केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा क्षेत्र में हुई घटना के बाद यात्रा मार्ग की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है।

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा और मार्ग की स्थिति पर नजर रख रही हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया

कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

प्रभावित क्षेत्र में तैनात टीमें आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं और स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और रेस्क्यू एवं सुरक्षा टीमों के निर्देशों का पालन करें।

 

ये भी पढ़े : https://uttarakhandhighlights.com/2026/09/28/ramnagar-girl-molestation-case-lalkuan-blackmailing/

Loading

One thought on “केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *