Chamoli News : अस्पताल की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत, निर्माण कार्य का ले रहे थे जायजा - Uttarakhand Highlights

Chamoli News : अस्पताल की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत, निर्माण कार्य का ले रहे थे जायजा

Rain Water Harvesting

शनिवार दोपहर को अस्पताल की पहले से क्षतिग्रस्त दीवार का खोखला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस मलबे में दबने से अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचने से पहले की घायल डॉ. डिमरी ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग और व्यापारी स्तब्ध रह गए हैं।

बीते 25 जून को भारी बारिश के कारण बहकर आए मलबे से अस्पताल परिसर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को क्षतिग्रस्त दीवार का मरम्मत कार्य किया जा रहा था। दोपहर एक बजे करीब डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे थे कि अचानक पहले से खोखली हो चुकी दीवार उनके उपर भरभराकर गिर पड़ी और वे उसके नीचे दब गए।

दर्दनाक हादसे का पता चलते ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और व्यापारी बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल डिमरी को रेस्क्यू कर अस्पताल में लाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

कर्णप्रयाग के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले की घायल चिकित्सक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने मृतक चिकित्साधिकारी के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *