Weather Update : लगातार हो रही बारिश, केदारनाथ मार्ग पर बढ़ाई निगरानी, संगम घाट से यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा - Uttarakhand Highlights

Weather Update : लगातार हो रही बारिश, केदारनाथ मार्ग पर बढ़ाई निगरानी, संगम घाट से यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

Rain Water Harvesting

लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर यात्रा मार्ग के संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सेक्टर अधिकारी, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक प्रशासनिक टीमें यात्रा मार्ग पर नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों, स्थानीय लोगों और दुकानदारों को मौसम की स्थिति की जानकारी देने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
एहतियात के तौर पर केदारनाथ धाम स्थित संगम घाट क्षेत्र से यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। प्रशासन के अनुसार, यह कदम संभावित भारी बारिश और नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए उठाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यात्रा मार्ग पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य विभागों की टीमें तैनात हैं। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए प्रशासन की सलाह का पालन करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *