Dehradun News : दोस्त पर धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार; घर जाने की जिद पर हुआ था दोनों में विवाद - Uttarakhand Highlights

Dehradun News : दोस्त पर धारदार हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार; घर जाने की जिद पर हुआ था दोनों में विवाद

Rain Water Harvesting

प्रेमनगर क्षेत्र में देहरादून घूमने आए एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी घायल युवक का दोस्त ही है।

पुलिस के अनुसार, पांच जुलाई को रजत मलिक ने कोतवाली प्रेमनगर में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कृष्णा अपने दोस्त शिवानंद बालियान के साथ मुजफ्फरनगर से देहरादून घूमने आया था। इसी दौरान प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में शिवानंद ने कृष्णा पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से पेट और जांघ पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *