Haridwar News : आश्रम में जमीन पर सो रही युवती को सांप ने डसा, अस्पताल में उपचार जारी, हालत फिलहाल स्थिर

हरिद्वार आश्रम, इंडस्ट्रियल एरिया, निकट हनुमान मंदिर में जमीन पर सो रही वंदना कुमारी (19) को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों एवं आश्रम के लोगों ने उसे तत्काल मेला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

RAIN WATER HARVESTING HD
घटना के बाद आश्रम परिसर में सांप की तलाश की गई। सांप दिखाई देने पर वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
मेला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल स्थिर है। एहतियात के तौर पर उसे 48 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा, ताकि उसकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *