Dehradun News : टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले गए पति-पत्नी, फिर ऐसे हुए गायब इंतजार करता रह गया डीलर - Uttarakhand Highlights

Dehradun News : टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले गए पति-पत्नी, फिर ऐसे हुए गायब इंतजार करता रह गया डीलर

Rain Water Harvesting

एक दंपती ने पुरानी कार बेचने वाले डीलर से कार को टेस्ट ड्राइव के लिए ली और फिर कभी लौटकर नहीं आए। गत 26 मई को हुई इस घटना के संबंध में कार स्वामी की शिकायत पर पटेलनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

कार स्वामी दिलनवाज ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को स्टार्क कार रेंटल पर बेचने के लिए खड़ा किया हुआ था। यह सेंटर शाह नवाज नाम का व्यक्ति संचालित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर प्रकाश और उसकी पत्नी नेहा आए और कार को खरीदने के लिए टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर चले गए।

शिकायत के अनुसार दंपती तय समय पर वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार और संपर्क की कोशिशों के बाद भी कार का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों और कार की तलाश में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *