Rudraprayag News : ऊखीमठ तोड़ीधार-पैलिंग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, महिला समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल

ऊखीमठ के तोड़ीधार-पैलिंग मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है।

RAIN WATER HARVESTING HD
कोतवाली ऊखीमठ क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एककार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में घायल हुए पांच लोगों को तत्काल अगस्त्यमुनि स्थित नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया।

पुलिस के अनुसार वाहन सड़क से करीब 50 फीट नीचे गिरकर एक पेड़ पर अटक गया था। हादसे में महेन्द्र सिंह (68), अंजन सिंह (42) और संगीता देवी (32) की मौत हो गई। वहीं रेशमा देवी, दक्षित (5), सान्वी (3), विहान (8) और वैभव (10) घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल उथिंड गांव के निवासी हैं। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *