Uttarakhand Congress : केरल चुनाव पर बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, हम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे होता है काम

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ ने केरल में बहुमत हासिल कर लिया है। अब, कांग्रेस वहां सरकार बनाएगी और यह दिखाएगी कि लोगों के लिए कैसे काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक नया नेता चुना गया है, और कांग्रेस ने वहां समर्थन देने का फैसला किया है। इस उम्मीद के साथ कि जल्द ही आवश्यक बहुमत हासिल कर लिया जाएगा।

RAIN WATER HARVESTING HD
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गई हैं। आज वह ऋषिकेश में हैं। इसके बाद श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। फिर सोनप्रयाग के लिए रवाना होंगी। आठ मई को सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।

दर्शन के बाद अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और बैठक करेंगी। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगी। शाम को बदरीनाथ पहुंचेंगी। 10 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वह जोशीमठ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही करेंगी।

11 मई को दौरे के अंतिम दिन चंबा (टिहरी) में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन का फीडबैक लेंगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *