Dehradun News : धर्म परिवर्तन, हिंदू महिलाओं को ईसाई बनाने की कोशिश, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी - Uttarakhand Highlights

Dehradun News : धर्म परिवर्तन, हिंदू महिलाओं को ईसाई बनाने की कोशिश, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Rain Water Harvesting

बसंत विहार थाना क्षेत्र में धर्म प्रचार और कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों और एक संगठन के पदाधिकारियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

तहरीर के अनुसार, कांवली माड़ी क्षेत्र में दो महिलाएं सीतापुरी (निवासी बनियावाला) और सुमित्रा (निवासी कांवली गांव) घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि वे हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर प्रलोभन भी दे रही थीं। इस गतिविधि की सूचना स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने संगठन के कार्यकर्ता इंद्रजीत को दी, जिसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर दोनों महिलाएं लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थीं। इस दौरान 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं वहां से निकल चुकी थीं। बाद में पुलिस ने विकास मॉल क्षेत्र से दोनों महिलाओं को अपने साथ लेकर बसंत विहार थाने पहुंचाया।

प्रार्थी कुलदीप स्वेडिया (संस्थापक अध्यक्ष, वीर सावरकर संगठन) ने तहरीर में मांग की है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। थाना प्रभारी शेंकी कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *