Uttarakhand News : रेल यात्री ध्यान दें, दो महीने तक रेल मार्ग व्यस्त, इन रूट की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल

गर्मियों की छुट्टी और शादी समारोह सीजन व अन्य जरूरी कामों के लिए यात्रियों ने रेलवे सफर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट रुड़की से मुश्किल हो गया है। यात्री स्टेशन और ट्रेवल एजेंसी पर कंफर्म टिकट कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। कोलकाता एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, लखनऊ सुपरफास्ट आदि ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी है।

RAIN WATER HARVESTING HD

गर्मी में परिवार के साथ समय बिताने और दूर-दराज में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह व अन्य जरूरी कामों को निपटाने के लिए यात्रियों ने ट्रेनों का रुख कर लिया है। रोजाना रुड़की के रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर पर लाइन लग रही है। यहां पहुंचकर यात्रियों को पता चल रहा है कि दो माह तक कंफर्म टिकट मुश्किल है। यात्री टिकट करा रहे हैं और उन्हें 50 से अधिक वेटिंग के टिकट मिल रहे हैं।

रुड़की से करीब दो हजार किलोमीटर की दूरी तक जाने वाली करीब 10 से अधिक ट्रेनों में स्थिति कंफर्म सीट मिलने की नहीं है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राजू का कहना है कि स्कूल, कॉलेज में गर्मी की छुट्टी और शादी समारोह सीजन के लिए आम दिनों के मुकाबले अब दो माह के लिए ट्रेनों में यात्री टिकट सीजन शुरू हो गया है। कंफर्म टिकट मुश्किल हो गए हैं। ट्रेनों की स्लीपर सीट में भी कंफर्म टिकट नहीं हो पा रहे हैं।

ये रूट हैं व्यस्त

रुड़की से शाहजहांपुर, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, गया, धनबाद, कोलकाता चितपुर, मथुरा, कोटा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, बोरीवली, पठानकोट, जम्मू तवी, वैष्णो देवी कटरा, लखनऊ, हरदोई और बरेली आदि रूट की ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी मची है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *