Tiger Attack News : खेत में काम कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

नैनीताल जिले के भद्ययूनी क्षेत्र में खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

RAIN WATER HARVESTING HD

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और हमलावर बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *