देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक भाजपा नेता की कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश और उसके बाद अपहरण का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
इसके बाद कार से उतरे आरोपियों ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी। इसी दौरान दूसरी कार से आए अन्य युवक जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। पीड़ित के मुताबिक, उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में हार्दिक शर्मा, अभिषेक वर्मा, अभिनव काकरान और चेतन्य शर्मा सहित तीन अन्य लोग शामिल थे। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक कार को कब्जे में लिया।
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पटेल नगर थाना प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।