Yamunotri Dham Yatra : यात्रा पर आई इंदौर की महिला यात्री की मौत, दो दिन में जा चुकी दो श्रद्धालुओं की जान - Uttarakhand Highlights

Yamunotri Dham Yatra : यात्रा पर आई इंदौर की महिला यात्री की मौत, दो दिन में जा चुकी दो श्रद्धालुओं की जान

Rain Water Harvesting

उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की देर रात जानकीचट्टी के पास मौत हो गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान यह दूसरी मौत हुई है। जानकीचट्टी स्वास्थ्य केंद्र डाक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार, देर रात इंदौर मध्यप्रदेश की 40 वर्षीय प्रतिभा मिश्रा को अचेतन अवस्था में अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना देकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

जानकीचट्टी में एक तीर्थ यात्री की मौत
इससे पहले, जानकीचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब पौने चार बजे एक नेपाली मजदूर द्वारा एक व्यक्ति को मृत अवस्था में जानकीचट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।  चिकिसकों ने उसकी सूचना पुलिस को दी और शव को पुलिस से सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान उदय गजानन तांबे (65) निवासी नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *