Tehri Garhwal News : शादी समारोह का खाना खाने के बाद 35 लोगों को फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती - Uttarakhand Highlights

Tehri Garhwal News : शादी समारोह का खाना खाने के बाद 35 लोगों को फूड प्वाइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती

Rain Water Harvesting

चंबा ब्लॉक के ढरसाल गांव के 35 लोग शादी का खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गए। इसमें कुछ को चंबा और कुछ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

13 और 14 अप्रैल को बादशाहीथोल में एक विवाह समारोह के दौरान खाना खाने के बाद लोग बीमार हो गए।  20 लोग बुधवार और 15 लोग आज अस्पताल में भर्ती किए गए। सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है । अस्पताल में भर्ती महिलाओं की संख्या अधिक है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने गोलगप्पे, चाऊमीन खाई थी।

सीएमएस डॉक्टर अमित राय के अनुसार सभी लोरों की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *