Chamoli News : मंडल चोपता रोड पर सेना का वाहन हुआ हादसे का शिकार, जो जवान हुए जख्मी, हेली से हायर सेंटर रेफर

भारतीय सेना का वाहन बृहस्पतिवार को मंडल से चोपता रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें दो जवान जख्मी हुए हैं। एक गंभीर घायल को सेना के हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

RAIN WATER HARVESTING HD
भारतीय सेना की सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता को लेकर नेटवर्किंग व्यवस्था करने के लिए चोपता की तरफ गए थे। चोपता से मंडल की तरफ आते समय रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस जगह दुर्घटना हुई वह पूरी तरह से निर्जन क्षेत्र है और वहां मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है।

उसी समय चोपता से गोपेश्वर सामान लेने आ रहे एक वाहन चालक ने सड़क के नीचे वाहन गिरा देखा। जिसपर वे नीचे उतरे और दोनों सेना के जवानों को सड़क तक लाए। वहां से निजी वाहन से जिला अस्पतला गोपेश्वर पहुंचाया।

घायलों की पहचान जाबाज सिंह(29) पुत्र जय भगवान सिंह जिला भिवानी, हरियाणा और धवन सिंह 23 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों आर्मी की सिग्नल कंपनी में तैनात हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *