Uttarakhand News : अब पीसीबी लेगा नूमने, उसकी होगी निगरानी, मोबाइल एप्लीकेशन सिस्टम किया जाएगा तैयार - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : अब पीसीबी लेगा नूमने, उसकी होगी निगरानी, मोबाइल एप्लीकेशन सिस्टम किया जाएगा तैयार

Rain Water Harvesting

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों की लैब की मान्यता नहीं है, अब पीसीबी एनएबीएल से मान्यता लेने के साथ ही लैब संचालन को लेकर मानक प्रचलन पद्धति (एसओपी) भी तैयार करेगा। इसके साथ ही एकत्र किए गए सैंपलों की निगरानी होगी साथ ही सैंपल जांच की ट्रैकिंग के लिए मोबाइल एप्लिकेशन सिस्टम की व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

पीसीबी नदियों के पानी की नियमित जांच करता है। इसके लिए अलग-अलग जगहाें से सैंपल को एकत्र किए जाते हैं। अब इन नमूनों के एकत्र करने की तकनीक के माध्यम से निगरानी होगी। इसके साथ ही नमूना जांच, आंकड़ों की ट्रैकिंग के लिए मोबाइल  एप्लिकेशन सिस्टम को तैयार किया जाएगा। इस संबंध में पीसीबी की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास भी हो चुका है। 

अब पीसीबी नूमने लेगा और उसकी निगरानी होगी। इसके साथ ही पानी के नमूने जांच आंकड़ों की ट्रैकिंग के लिए मोबाइल एप्लिकेशन सिस्टम तैयार किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *