Uttarakhand News : धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की एंट्री, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand News : धामी कैबिनेट में मदन कौशिक की एंट्री, हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता, चौथी बार मंत्री बने

Rain Water Harvesting

धामी कैबिनेट में मंत्रिपद की शपथ लेने वाले पांच मंत्रियों में से एक नाम मदन कौशिक का है, जो हरिद्वार जिले के भारी कद के नेता के रूप माने जाते हैं। मदन कौशिक चौथी बार सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं। खास बात ये है कि 2002 से लेकर आज तक पांचों विधानसभा चुनाव जीते हैं।

शुक्रवार को लोकभवन में  राज्यपाल ने मदन कौशिक को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। 2021-22 में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। धामी मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले कौशिक निशंक, खंडूरी और त्रिवेंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। त्रिवेंद्र सरकार में वह सरकार के प्रवक्ता भी रहे।

धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार  कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *