HARIDWAR: सीएम धामी ने लिया 2027 कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर कुंभ से जुड़े अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से तैयारी कर रही है.

RAIN WATER HARVESTING HD

आगे बात करते हुए उन्होंने बताया कि कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी विचार-विमर्श किया गया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल मिल सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर देहरादून और हरिद्वार में अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं और वे स्वयं भी लगातार हरिद्वार पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *