Kuldeep Yadav : मसूरी में शाही शादी, बचपन की दोस्त वंशिका संग आज सात फेरे लेंगे स्टार स्पिनर

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मसूरी में आयोजित हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल सहित कई हस्तियां पहुंची हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी आज मसूरी पहुंचे हैं।

RAIN WATER HARVESTING HD
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष चार्टर्ड विमान से शाम सवा चार बजे खजुराहो से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनके अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद वह देहरादून एयरपोर्ट से मसूरी के लिए रवाना हुए।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कुलदीप यादव और वंशिका की शादी-समारोह में शामिल होने के लिए आए हैं। वह उनके काफी अच्छे परिचित हैं। उनके पहुंचते ही काफी प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उनकी फोटो लेने के लिए होड़ मच गई। जिसके बाद वह सड़क मार्ग से मसूरी के लिए रवाना हुए।

आज शनिवार 14 मार्च को शादी के मुख्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से नाश्ता और दोपहर 12 बजे से भव्य भोजन की व्यवस्था की गई है। शाम चार बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम हुआ।

शाम पांच बजे से प्रीमियम वैली व्यू विंग से बरात निकलेगी, जबकि शाम 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रॉयल बॉलरूम में सात फेरों की रस्म संपन्न होगी।  साथ ही 15 मार्च को सुबह आठ बजे नाश्ते के बाद मेहमानों के लिए विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर इस शाही शादी में मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रमों का खास समावेश किया गया है।

 

मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों में मेहमानों के स्वागत के साथ नाश्ते, हाई टी और पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन किया गया है।

इसमे सुबह 8 बजे से ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ते की व्यवस्था की गई, वहीं शाम चार बजे से हाई टी परोसी गई। रात 11 बजे से बॉलरूम में पार्टी के बाद विशेष भोजन का आयोजन रखा गया। इसी दिन बीयर गार्डन में सुबह 11 बजे से हल्दी समारोह आयोजित किया गया। साथ ही शाम सात बजे से सेंट्रल लॉन में सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *