Uttarakhand Budget: आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में सरकार पेश करेगी बजट - Uttarakhand Highlights

Uttarakhand Budget: आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में सरकार पेश करेगी बजट

Rain Water Harvesting

उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही सदन में बजट पेश करेगी। यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे। बीते वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट का आकार 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1.11 लाख करोड़ होने का अनुमान है।

चुनावी वर्ष का बजट होने से सरकार का गरीब, युवा, किसान व महिला सशक्तीकरण के अलावा अवस्थापना विकास पर विशेष फोकस होगा। राज्य गठन के बाद पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही बजट पेश करेगी। इसके साथ ही यह पहला अवसर होगा जब वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री अपनी सरकार का बजट सदन में रखेंगे।

अभी तक वित्त मंत्री ही बजट पेश करते आए हैं। वर्तमान में वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास है। विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री बजट में कई नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।
रविवार को भराड़ीसैंण में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। बैठक में विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व विधायक प्रीतम सिंह शामिल नहीं हुए। बैठक में सदन संचालन के लिए दो दिन का एजेंटा तय किया। पहले दिन राज्यपाल अभिभाषण के साथ ही बजट पेश होगा। 10 मार्च को राज्यपाल अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी।

पहली बार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही बजट पेश किया जाएगा। चुनावी वर्ष के चलते बजट में महिला, किसान, युवा व गरीबों पर विशेष फोकस होगा। किसानों की आय बढ़ाने, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बजट में प्राथमिकता होगी।
-सुबोध उनियाल, संसदीय कार्य मंत्री

सरकार जनता के मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है। यही वजह है कि राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही बजट पेश किया जा रहा है। उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। भाजपा सरकार नियमों को नहीं मानने वाली नही है। संख्या बल पर सदन को चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
-यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *