हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार: चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे. जहां उन्होने पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने सीएए के तहत पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र दिये। इसके बाद उन्होंने 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड वालों की आवाज दिल्ली तक जानी चाहिए। तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की मुठ्ठी भीचीये और बोलिये भारत माता की जय। जय जय श्री राम। युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़े कहकर बुलाया और देवभूमि को प्रणाम करता हूं। भाजपा की सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। उत्तराखंड की जनता को बताने आया हूं एक जमाना था जब ये भूमि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करती थी। यहां के अधिकारों को बचाने के लिए यहां के युवा मैदान में उतरे। कांग्रेस ने दमन किया, कई लोग बलिदान हुए। रामपुर तिराहा कांड आज भी लोग भूले नहीं हैं। तब अटल बिहारी बाजपेयी ने राज्य का गठन किया था।
शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार होती तो ये आरक्षियों को नौकरी नहीं मिलती। कांग्रेस की सरकार होती तो पर्ची भी लगती खर्ची भी। अब किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं। नकल विरोधी कानून जो धामी सरकार ने बनाया उसके कारण ही यह संभव हुआ। शाह ने कहा कि आज पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के हिंदुओं को नागरिकता दी गयी। इस देश पर हमारे जो हिंदू शरणार्थी आये हैं इस देश पर उनका उतना ही अधिकार है जितना नरेंद्र मोदी का अधिकार है। आजादी के बाद से इन लोगों को नागरिता से वंचित किया गया। ढेरों यातनाएं सहकर आये हैं। राहुल बाबा जितना विरोध करना है कर लो। इन शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेंगे। बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है।