DEHRADUN: युवक-युवती ने एक दूसरे को मारा चाकू, दोनों अस्पताल में भर्ती

देहरादून से छात्र-छात्रा के बीच आपसी झगड़े का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मामूली सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. इस दौरान छात्र और छात्रा ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला भी किया. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी बताया जा रहा है. ये पूरा मामला क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र का है.

RAIN WATER HARVESTING HD

जानकारी के अनुसार युवक और युवती की पहले किसी बात पर बहस हुई. कुछ ही देर में ये बहस गुस्से में बदल गई. बताया जा रहा है कि तभी ताव में आकर युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद तो विवाद और ज्यादा बढ़ गया. बताया जा रहा कि बाद में युवक की तरफ से भी युवती पर चाकू से वार किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों युवक व युवती को दून हॉस्पिटल लेकर गई, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबंध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि, दोनों छात्र थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं. दोनों एमसीए प्रथम वर्ष में छात्र हैं. दोनों ओगल भट्ठे के पास अलग-अलग प्राइवेट हॉस्टलों में रहते हैं. दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन आज छात्र को जानकारी मिली कि छात्रा का प्रेम प्रसंग कहीं और भी चल रहा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. इस विवाद में दोनों ने एक-दूसरे को चाकू मार दिया.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *