KHATIMA: सीएम धामी ने किया ओपन जिम का लोकार्पण, खेलकूद आयोजन का भी किया शुभारंभ

खटीमा: सीएम धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा में लोहियाहेड इलाके में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सहयोग से लगाए गए ओपन जिम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर सीएम ने लोहियाहेड खेल मैदान में निजी नर्सिंग कॉलेज के वार्षिक खेलकूद आयोजन का शुभारंभ भी किया. सीएम धामी ने ओपन जिम में वर्जिश की तो क्रिकेट के मैदान में भी हाथ आजमाए. मुख्यमंत्री ने खेलों को युवाओं के लिए बेहद जरूरी बताया.

RAIN WATER HARVESTING HD

अपने खटीमा दौरे के दौरान शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी फुटबॉल मैदान लोहियाहेड में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सहयोग से बने ओपन जिम का लोकार्पण किया और उपकरणों का ट्रायल किया. इसके बाद उन्होंने नर्सिंग कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी हैं. इससे शरीर व मन स्वस्थ रहते हैं. अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है. उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया व फिट इंडिया आंदोलन से खेलों को बढ़ावा मिला है. मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में अब तक 28 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. इस वर्ष 10 हजार और भर्तियां की जाएंगी. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कॉलेज स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *