HALDWANI: HPV टीकाकरण अभियान शुरू, सीम धामी बोले- मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक कदम

हल्द्वानी: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह कोई सामान्य अभियान नहीं है। कहा कि यह मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसको प्रारंभ करके यह सिद्ध कर दिया कि उनके लिए नारी का सम्मान, उनकी सुरक्षा और भविष्य केवल एक नारा नहीं है, बल्कि उनका एक अटल संकल्प है, दृढ़ संकल्प है।

मुख्यमंत्री धामी राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर, आज देश की मातृशक्ति के स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। हजारों परिवारों के लिए असहनीय दुख और पीड़ा का कारण भी बन रहा है।इस गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण अभियान को प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, ताकि इस बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके और आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य उनको प्रदान किया जा सके।

उत्तराखंड में भी इस अभियान के पहले चरण में 155 केंद्रों पर व्यापक स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अभियान की सफलता के लिए डॉक्टर, नर्स, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है ताकि कोल्ड चेन व्यवस्था मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *