BLAST: आंध प्रदेश के काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 18 की मौत; 6 लोग गंभीर रूप से घायल

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समालकोट मंडल के वेतलापलेम में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फैक्ट्री में 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे।यह धमाका तब हुआ जब मजदूर बड़े पैमाने पर पटाखे बना रहे थे और बहुत बड़ी आग लग गई। कई लोग अंदर फंस गए। उस समय साइट पर 20 से ज्यादा मजदूर मौजूद थे।

विस्फोट की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश करने लगी। इसमें स्थानीय लोगों ने भी साथ दिया। घायलों को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। इसमें बुरी तरह जलने वाले कई लोगों की हालत गंभीर है। धमाके की वजह से शवों के चीथड़े उड़ गए और आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है और उन्हें प्रभावित लोगों को तुरंत मदद देने का निर्देश दिया है। नायडू ने कहा, “हम राहत के उपायों पर नजर रख रहे हैं और दुखी परिवारों के साथ खड़े हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *