UTTARKASHI: ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री…विभागों के लगाए स्टॉलों का भी किया अवलोकन

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना. साथ ही अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 661 से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 5.50 लाख से अधिक नागरिकों को लाभ मिला है। हमारा उद्देश्य यही है कि शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील, उत्तरदायी और नवाचार-आधारित बन सके ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को इस वर्ष और सुगम और व्यवस्थित बनाया जाएगा। आपदा से हमारा हमेशा सामना होता है। लेकिन हम इन सब से लड़कर आगे बढ़ेंगे। कहा कि चिन्याली हवाई पट्टी का संचालन सेना से करवाया जाएगा।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का संचालन सेना से करवाया जाएगा। उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी ने लोगों से कहा कि इस बार चारधाम यात्रा और सुगम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *