NAINITAL: उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चीफ जस्टिस को आया ईमेल - Uttarakhand Highlights

NAINITAL: उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चीफ जस्टिस को आया ईमेल

Rain Water Harvesting

नैनीताल: उत्तराखंड के अलग-अलग जिला न्यायालयों को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. लेकिन अब धमकी का सिलसिला उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल तक पहुंच चुका है. गुरुवार को धमकी भरा ई-मेल आने के बाद हाईकोर्ट परिसर को खाली कराते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई. उधर, नैनीताल जिला न्यायालय को भी फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिला न्यायालय को लगातार तीसरी धमकी मिली है.

गुरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. हाईकोर्ट परिसर को खाली कराते हुए पुलिस जवानों के सुरक्षा घेरे में तब्दील किया गया. बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

उधर, हाईकोर्ट के साथ नैनीताल जिला न्यायालय को लगातार तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी. गुरुवार को जिला न्यायालय में तीसरी बार ईमेल भेज कर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने कोर्ट आने वाले वादकारियों और वकीलों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों ही न्यायालय को तब तक बंद करने की मांग की है, जब तक ई-मेल भेजने वालों का पता नहीं चल जाए.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *