DEHRADUN: बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार

देहरादून: शनिवार को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करना रहा.यह महत्वपूर्ण बैठक राज्य में भाजपा की भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करेगी।

बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गई. साथ ही बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। इसके अलावा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *